दशहरा महोत्सव

दशहरा भारत के प्रमुख त्यौहारों में से एक है जो अन्य त्यौहारों की तरह बड़े उत्साह और खुशी से मनाया जाता है। दशहरा भगवान राम की रावण से जीत के प्रतीक, बुराई  पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। दशहरा का अर्थ है  दसवां दिन और अश्विन शुक्ल के दसवें दिन पूरे भारत में दशहरा मनाया जाता है।


दशहरा को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है जो  शस्त्रो की पूजा करने का भी प्रतीक माना जाता है। महाकाव्य 'महाभारत' के अनुसार,पांडवों में से एक अर्जुन ने अपने वनवास के दौरान शामी पेड़ में अपने शस्त्रों को छुपाया था।अपने वनवास के पश्चात उन्होनें अपने शस्त्रों  को वहाँ से वापिस ले लिया और शामी पेड़ के साथ उनकी पूजा की। उस दिन से बाद से  विजयादशमी के दिन शस्त्रों की पूजा भी की जाती है।