हिंदू महाकाव्य 'रामायण' के अनुसार, जब भगवान राम रावण को मारकर अयोध्या वापस लौटे थे तब पहली बार दीवाली मनाई गयी थी। माना जाता है कि जब भगवान राम लक्ष्मण, सीता और हनुमान के साथ अयोध्या लौटे थे, तब अयोध्यावासियों ने अपने घरों में तेल के दीपक जलाये थे और अंधेरी रात को रौशन कर दिया था। तब से लेकर अब तक, दीवाली या दीपावली हर वर्ष बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनायी जाती है।
दीवाली पर्व का इतिहास: दीवाली का पर्व कैसे शुरू हुआ